February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुकान से हजारों का सामान चोरी

रूद्रपुर। गतरात्रि मोहल्ला आजादनगर ट्रांजिट कैंप में अज्ञात चोरों ने इलेक्ट्रानिक शाप से हजारों का सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। मूलरूप से ग्राम घटपुरा बदायूं निवासी अनंतराम पुत्र रामदास ने बताया कि उसकी मोहल्ला आजाद नगर में एएसआर इलेक्ट्रानिक्स नाम से दुकान है जहां वह ई रिक्शा के विभिन्न पुर्जों की मरम्मत करता है। उसने बताया कि वह अपना सामान अन्य दुकान में शिफ्ट कर रहा है जिसके लिए उसने सामान एक कट्टे में भरकर रखा था। गतरात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला खोल कट्टे में भरी 25 मोटरें, 15 कंट्रोलर व 10 चार्जर चोरी कर लिये जिसकी कीमत करीब 80हजार रूपए है। अनंतराम का कहना है कि मोहल्ले में एक स्थान पर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज से चोरों का पता लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *