February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना अपडेडः उत्तराखण्ड में आंकड़ा 999
देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। मंगलवार को दोपहर तक कोरोना के 41 नए मामले सामने आये हैं। हेल्थ बुलेटिन में इसकी पुष्टि की गयी है। उत्तराखंड में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 999 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक 243 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि सात की मौत हो चुकी है। 746 मरीजों का उपचार चल रहा है। आज एक बार फिर से सबसे अधिक मरीज देहरादून में मिले हैं। यहां कोरोना के 26 नए मरीज मिले हैं। टिहरी में 11 मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। चमोली में तीन नए मरीज मिले हैं। वहीं हरिद्वार में भी एक नया मरीज मिला है। उत्तराखंड में कोरोना के एक्टिव केस 746 हो गए हैं जबकि आज 21 मरीजों को छुट्टी दी गयी। स्वास्थ विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में हरिद्वार और टिहरी में बड़ी संख्या में सैंपल्स की रिपोर्ट आनी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *