February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की स्कूटी के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की स्कूटी के साथ एक गिरफ्तार
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। आवास विकास से तीन दिन पहले चोरी हुई स्कूटी को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आवास विकास निवासी राजेंद्र प्रसाद चंदोला ने 28 मई को आवास विकास चैकी में सूचना दी थी कि अटरिया रोड से एक अज्ञात चोर उसकी स्कूटी संख्या यूके 06 एपी 1181 को चुरा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कूटी की तलाश शुरू कर दी थी। आज पुलिस ने आवाास विकास रिंग रोड से अभियुक्त पुष्पेश सिंह धपोला पुत्र जितेंद्र सिंह धपोला निवासी कांडा बागेश्वर हाल निवासी ट्रांजिट कैंप को चोरी की स्कूटी यूके 06 एपी1181 हेलमेट आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक धीरज वर्मा, कांस्टेबल पंकज पोखरियाल,कांस्टेबल हरीश चंद्र आदि शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *