February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शरारती तत्वों ने एंबुलेंस की क्षतिग्रस्त, दो पकड़े

शरारती तत्वों ने एंबुलेंस की क्षतिग्रस्त, दो पकड़े
काशीपुर(उद संवाददाता)। मुरादाबाद रोड पर ढेला पुल के समीप देर रात अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस का शीशा शरारती तत्वों ने चकनाचूर कर दिया। शोर-शराबा होने पर अस्पताल के स्टाफ ने दोनों को रंगे हाथ दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक कोतवाली में सुलह समझौते के प्रयास जारी हैं। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद रोड स्थित आकांक्षा गार्डन के समीप निवासी योगेश कुमार पुत्र कांता सिंह की एंबुलेंस गाड़ी ढेला पुल के समीप स्थित स्पर्श हाॅस्पिटल में लगी है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात लगभग 11ः30 बजे मोहल्ला कटोराताल निवासी फरमान व सलमान नामक युवकों ने अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस का अचानक शीशा तोड़ दिया। इससे पूर्व की वह कोई वारदात अंजाम दे पाते अस्पताल स्टाफ ने शोर-शराबा होने पर दोनों को दौड़ा कर दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंची। उसने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया लेकिन पूछताछ के बाद आज इस मामले में समझौते के प्रयास जारी हैं। चर्चा है कि पकड़े गए दोनों युवक एंबुलेंस के पास खड़े होकर नशे में झगड़ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *