Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सेवानिवृत्त शिक्षक से लूटी सोने की चेन

सेवानिवृत्त शिक्षक से लूटी सोने की चेन
रूद्रपुर। बाइक सवार उचक्कों ने घर के बाहर टहल रहे सेवानिवृत्त शिक्षक के गले से सोने की चेन लूट ली ओर फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक जनता इंटर कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षक बीएस गंगवार बीती शाम घर के बाहर टहल रहे थे। तभी दो बाइक सवार युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गये। मामले की सूचना पुलिस चैकी में दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *