उत्तराखंड में 53 नये केस, 802 पहुंचा आंकड़ा
Mumbai: A doctor prepares to conducts swab tests of journalists as a preventive measure against COVID 19 during the nationwide lockdown to curb the spread of coronavirus, at CSMT in Mumbai, Thursday, April 16, 2020. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI16-04-2020_000168B)
उत्तराखंड में 53 नये केस, 802 पहुंचा आंकड़ा
देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को एक बार फिर कोरोना के पाॅजिटिव बड़ी संख्या में सामने आये हैं। आज दोपहर तक 53 नये केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 802 पहुंच गया है। आज नये मामलों में जनपद देहरादून में 24, जनपद हरिद्वार में 15, जनपद पौड़ी गढ़वाल में 6, जनपद रुद्रप्रयाग में 1 एवं जनपद उत्तरकाशी में 6 तो वहीँ प्राइवेट लैब में 1 कोरोना का मामला सामने आया है। दोपहर को स्वास्थ्य विभाग से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तरखंड राज्य में 53 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 802 हो गयी है। अभी तक कोरोना संक्रमित 102 लोग ठीक हो चुके हैं। आज मिले नये संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों का प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हीकरण शुरू कर दिया है।
