February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक शुक्ला का पंतनगर में पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

विधायक शुक्ला का पंतनगर में पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत
पंतनगर(उद संवाददाता)। लाॅक डाउन में विधायक राजेश शुक्ला की सक्रियता को देखते हुए पंतनगर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेश शुक्ला पर पुष्प वर्षा कर उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संकट की इस घड़ी में विधायक शुक्ला ने जनता का सच्चा सेवक बन लोगों को राहत पहुंचाने का जो काम किया है वो सराहनीय है। लाॅक डाउन लगने के तुरंत बाद ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए पूरे किच्छा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव-गली, मोहल्ले-घर तक पहुंच कर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराया, साथ ही जरूरतमंद 5 हजार परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। जगह-जगह मास्क वितरित किए और लोगों को लाॅक डाउन का पालन करने, आपस में सोशल डिस्टेंसिंग रखने, मास्क लगाकर ही बहुत जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलने के लिए जागरूक किया। विभिन्न संगठनों ने करोना वारियर्स के रुप में क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला को सम्मानित भी किया। विधायक शुक्ला को सम्मानित करने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, डीएन यादव, अभिमन्यु चैबे, विधायक प्रतिनिधि टीकम सिंह कोरंगा, त्रिलोकी शंकर मिश्रा, आशीष डाढ़ा, पूर्व मंडी चेयरमैन दिग्विजय सिंह खाती, हरीश देवरानी, सर्वेश राय, शशिकांत मिश्रा, पवन दुबे, लक्ष्मी डिमरी, धर्म सिंह यादव, मोनू गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *