February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा का दोहरा चरित्र पहचान चुकी है जनताःप्रीतम

किच्छा/सितारगंज। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो के विरोध मे आयोजित परिर्वतन यात्रा के नगर पहुॅचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्य बाजार में जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने सत्ता मे आने से पहले जनता को गुमराह करते हुए अनेक वादे किये परन्तु पूरे पॉच साल मे उन वादो पर कोई काम भाजपा सरकार नही कर पायी। जनता भाजपा की नीतियों तथा दोहरे चेहरे को पहचान चुकी है। इस मौके पर हरीश दुर्गापाल, पूर्व कैिबनेट मंत्री तिलक राज बेहड़, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पाल, नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, ब्लाक अध्यक्ष गुड्र्ड तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष महेन्द्र चावला, प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सिह, हरीश पनेरु, शिल्पी अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख दलजीत खुराना, सरवर यार खां, गुड्डू तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी, पुष्कर राज जैन, गणेश उपाध्याय, फिरदौस सलमानी, बंटी पपनेजा, सुरेश पपनेजा आदि ने अपने सम्बोधन मे भाजपा सरकार की नीतियो का रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमारह कर देश को विकास से दूर कर रही है जनता भाजपा की नीतियो को पहचान चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव मे देश की जनता विकास की सोच रखने वाली कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करते हुए प्रदेश मे ही नही बल्कि देश मे भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी। इस मौके पर दुर्गेश गुप्ता, नासिर खां, धनिराम, दिलीप सिंह बिष्ट, प्रवीन सेन, फिरदौस सलमानी, तस्लीम रजा सलमानी, केवल हुडिया, अशोक मित्र, राजकुमार, विनोद कोरंगा, राकेश खुराना,अक्षय बाबा, मिस्बाल कुरैशी, इदरीश कुरैशी, तृप्त गम्भीर आदि मौजूद थे। सितारगंज- मेनका टाकीज में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर हमले किये। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे ेहैं लेकिन वह अपने को पाक दामन बता रही है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि देश के चैकीदार ने किसानों का ऋण माफ करने और सभी को 15-15लाख रूपए देने का वादा किया लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। उन्होंने देश की जनता के साथ धोखा किया है। इस बार देश की जनता परिवर्तन चाहती है और केंद्र से भाजपा की विदाई तय है। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है और रोजगार छीनने का प्रयास किया जा रहा है। जीएसटी लगाकर केंद्र सरकार राजस्व में घोटाला कर रही है। जीएसटी से आम आदमी की कमर टूट गयी है और कारोबार ठप हो गया है। आने वाले समय में देश की जनता झूठों की सरकार बदलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *