September 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राधा स्वामी सत्संग घर के सेवादारों का सेवाभाव देख सीएम हुए कायल

राधा स्वामी सत्संग के डेरा प्रमुख बाबा जी को फोन करके जताया आभार
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का बीते दिवस राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचने पर जोनल इंचार्ज सुनील तलवार, एरिया सेकेटरी हरीश सेतिया,सांसद अजय भट्ट, विधायक राजकुमार ठुकराल, सेवादार भारत भूषण चुघ ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने क्वारंटाइन सेन्टर, राहत शिविर व लंगर घर का निरीक्षण भी किया। लंगर घर मंे प्रवेश करने से पहले सेवादारों ने मुख्यमंत्री के हाथों को सेनेटाइज किया और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की गयी। उसके बाद मुख्यमंत्री राहत शिविर में गये। पूरे सत्संग घर में साफ सफाई, शोसल डिस्टेंसिंग का पालन आदि की व्यवस्थाओं पर सीएम ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने सभी सेवादारों व जिला प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने फोन पर डेरा प्रमुख बाबा जी गुरविंदर सिंह ढिल्लों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सच्ची मानव सेवा तो आप लोग कर रहे हैं। आपके सेवादार जो हम कह रहे है उसी तरह सहयोग कर रहे है तथा पूरे प्रदेश व देश मे सेवादार बिना डरे सेवा कर रहे हैं इसकी जितनी सराहना की जाये वह कम है। इस मौके मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार एवं स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव उत्पल कुमार एवं स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने लंगर घर में खाना बना रही सेवादार बहनों की साफसुथरी कार्यशैली को देखकर एवं राहत शिविर में सुव्यवस्थित ढंग से किये जा रहे सभी कार्यों को देखकर जोनल इंचार्ज सुनील तलवार, एरिया सेक्रेटरी राजीव सेतिया एव सेवादार भारत भूषण चुघ की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सेवादार अपनी सेवा दे रहे हैं एवं पिछले 2 माह से जिस प्रकार लगातार जरूरतमन्दों को साफ सुथरे तरीके से भोजन को पैक करके गरीबों में पहुंचाया जा रहा है जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे यह समाज के लिये एक मिसाल बन कर सामने आई है। इस दौरान रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा शिव अरोरा, खटीमा विधायक पुष्कर धामी, राजपाल, राजेश कुमार, तिलक राज गम्भीर, सतीश गोयल एवं सेवादारों में रामलाल पाहवा, संजीव गाँधी, अशोक छाबड़ा,सूरज कालड़ा, वरुण मदान, रवि वर्मा, रवि बांगा, सुरेंद्र सेतिया,राजेन्द्र गिरधर,अंकित अरोरा, पंकज चावला, दीपक गुम्बर, राजू मुंजाल, त्रिलोक सिंह, रतनलाल शर्मा, मुकेश चैहान, अरुण वर्मा, सुमित बत्रा, सचिन कटारिया, इन्दर सिंह,वीरपाल सिंह,अरविन्द गिरधर, साहिल अरोरा,राजू नारंग, विमल छाबड़ा, तरुण अरोरा, चरनजीत कौर, सोनिया कालरा, परिधि चुघ, सीमा परुथी, नीलम सहगल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *