Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ओरेंज जोन में सार्वजनिक परिवहन 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू होगाः डीएम

ओरेंज जोन में सार्वजनिक परिवहन 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू होगाः डीएम
हल्द्वानी (उद संवाददाता)। लाॅकडाउन-4 उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी आदेशों के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर रात जारी आदेशों के क्रम मे बताया कि जनपद को शासन द्वारा ओरेंज जोन मे रखा गया है। शासन द्वारा आंरेज जोन के लिए लागू सभी प्राविधान जनपद नैनीताल मे प्रभावी हांेगे। जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि अन्तर्राज्यीय परिवहन सामान्य रूप से प्रतिबंधित रहेगा, विशेष परिस्थितियों में राज्य के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा अनुमति दी जा सकेगी। आॅरंेज जोन में वर्गीकृत जनपदो में अंतरराज्यीय सार्वजनिक परिवहन 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे इसके साथ ही सोशल डिस्टेसिंग और केन्द्र की गाइडलाइस का पालन करना होगा। बार्बर शाप,सैलून,स्पा एवं पार्लर सुबह 7 बजे से सायं 4 बजे तक खोले जायेंगे। उन्होने बताया रैरूटोरेंट होम डिलीवरी कर सकेंगे साथ ही राज्य व केन्द्र सरकार के सभी कार्यालय, उपक्रम, निगम और बैंक सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक खुले रहंेगे। सभी निजी कार्यालय सांय 4 बजे तक खुले रहेंगे, सामाजिक दूरी व साफ सफाई का कडाई से पालन करना होगा। उन्होने बताया सांय 4 बजे से सुबह 7 बजे तक सामान्य आवागमन व गैर आवश्यक क्रियाकलाप पूरी तरह प्रतिबंध होंगे। उन्होेने बताया कि धार्मिक स्थल, सामाजिक, राजनैतिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम वर्जित रहेंगे तथा सिनेमा, शापिंग सेन्टर, इंटरटेनमेंट पार्क, बार, आडिटोरियम, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान नही खुलेंगे। जिलाधिकारी श्री बंसल ने निर्देश दिये है कि बार्बर शाप, सैलून स्पा, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दुकान, ठेली तथा सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंस, सेनेटाइजेशन नियमों का पूर्ण अनुपालन अनिवार्य होगा। उन्होने बताया सार्वजनिक स्थलों पर फेसमास्क नही पहनने पर चालान किया जायेगा साथ ही चैपहिया वाहन चालक के साथ दो व्यक्ति ही अनुमन्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *