February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में उमड़ी भीड़

हल्द्वानी/खटीमा। लोकसभा चुनाव के लिये ने भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने हुंकार भरते हुए कुमाऊं मंडल में भी दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा का आगाज कर दिया है। आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे वरिष्ठ नेताओं ने परिवर्तन रैली में प्रतिभाग किया। नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृद्येश के नेतृत्व में उनके आवास से कांग्रेस की परविर्तन रैली खटीमा के लिये रवाना हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कांग्रेस नेताओं के वाहनों के काफिले का जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बहुत हुई जुमलों की मार हटा हटाओ मोदी सरकार के नारे भी लगाये। खटीमा में आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि केद्र की मोदी सरकार ने पांच वर्षों तक तानाशाही फैसले लेकर आम जनता को परेशान किया हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की परेशानी दूर नहीं की जा रही है जबकि आये दिन कर्ज के बोझ में दबे गरीब किसान और छोटे व्यापारी आत्म हत्या करने पर मजबूर हो गये है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पांच साल की केंद्र और दो साल की राज्य की भाजपा सरकार ने जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं किया है जबकि पिछले चुनाव में किये गये वायदे भी अब तक पूरे नहीं किये है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप हो चुके है। कांग्रेस की सरकार द्वारा चलायी गई योजनाओं को समाप्त कर दिया जिससे गरीब तबके के लोग खुद को बेसहारा महशूस कर रहे है। इंदिरा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल रही है आगामी चुनाव में जनता भी सत्ता परिवर्तन के लिये आगे आयेगी और कांग्रेस की सरकार बनायेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से जनता बेहाल हो चुकी हैं। महंगाई, बेरोजगारी, कालाधन वापिस लाने, गरीबों को 15 लाख देने, भ्रष्टाचार को समाप्त करने का वायदा पूरा नहीं किया। प्रीतम ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ जनता को जुमले दिये अब जनता चुनाव में जवाब दे देगी। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता की आक्रोश की आवाज बनकर ही यह यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सत्ता परिवर्तन तक जारी रहेगी। इंदिरा ने कहा कि जनता को केवल भ्रमित किया गया है विकास के नाम पर धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ। नोटबंदी से लोग परेशान रहे। जीएसटी ने व्यापारियों को परेशान किया और अब चुनाव को देखते हुए जीएसटी की दरें घटाने की घोषणा हो रही है। जबकि बेरोजगारों को रोजगार के बदले गुमाराह करते हुए आर्थिक आरक्षण का शिगूफा छोड़ा गया। जनता भाजपा सरकार के मंसूबों को समझ चुकी है। इससे पूर्व कांग्रेस की परिवर्तन रैली का नानकमत्ता में भी स्वागत हुआ। कांग्रेस नेताओं ने गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब में शीश नवाया। इसके बाद रैली खटीमा के शहीद स्मारक पहुंची और कांग्रेस के सभी पदाधिकारियोंने पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य निर्माण आन्दोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बाद में परिवर्तन यात्रा ब्लाक प्रांगण खटीमा में विशाल जनसभा में तब्दील हुई। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिह टुरना, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट, हरीश पनूरू,सोमू शर्मा,भुवन कापड़ी सतीश नैनवाल, हरीश दुर्गापाल, जगदीश तनेजा,हिमांशु गाबागोपाल सिंह राणा,रोहित जोशी,खगोपति विश्वास,जयदेव मदक,अशोक मण्डल, विमल घरामी, श्यामल मण्डल,सुशांत मण्डल, महादेव हाजरा,किशन सरकार,नीरज हाजरा, विजय मण्डल,विकास विश्वास, सोनू पाल,मनीष विश्वास, भोला पाल,गोलू दास,पवित्र शील आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *