February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने जाना घायलों का हाल

हल्द्वानी। चम्पावत जिले के मिरतोली गांव में पिकअप दुर्घटना के गम्भीर घायलो को मिरतोली गांव से हेलीकाप्टर की मदद से बीते रोज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरो की देखरेख मे घायलो का ईलाज चल रहा है। सोमवार की सुबह प्रदेश के वित्तमंत्री श्री प्रकाश पंत ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुचकर घायलो का हालचाल जाना और अस्पताल प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर इस दुर्घटना के भर्ती घायलों के बेहतर सुविधायें प्राथमिकता के आधार पर दिये जाने के निर्देश दिये। एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डा0 अरूण कुमार जोशी ने बताया कि बीते रोज 6 घायलों को हल्द्वानी लाया गया है जिसमे से 02 गम्भीर घायलों को उच्चस्रीय ईलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है। रैफर किये गये मरीजों को एअर एम्बुलैस के जरिये एम्स के लिए रवाना कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा0 सीपी भैसोडा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *