February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है भाजपाःबेहड़

सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है भाजपाःबेहड़
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलक राज बेहड़ ने भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष डाॅ देवेंद्र भसीन के बयान जिसमे उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोरोना के समय में अपनी जिम्मेदारी संभालने में नाकाम रही है पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता की सेवा की है समय समय पर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपना कर्तव्यों कर निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस से लड़ाई के साथ साथ पर्यावरण मित्रों, पुलिस कर्मियों व चिकित्सकों का समय समय पर सम्मान किया है।श्री बेहड़ ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते लाॅकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता काम कर रहे हैं , ज्यादा से ज्यादा संख्या में कच्चा राशन ,पका हुआ भोजन जरूरतमंदों को उपलब्ध करवा रहें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता देवेंद्र भसीन का बयान देने से पहले सोचना चाहिए कि वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किस तरह के बयान दे रहें हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीब का साथ दिया है। श्री बेहड़ ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ खट्टे मीठे अनुभव व एक दो मामलों में मतभेद के बाद भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कोरोना से बचाव की लड़ाई में प्रशासन का भरपूर सहयोग किया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर इस तरह के आरोप लगाना भाजपा के नेताओं की छोटी मानसिकता का परिचय देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *