February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध

रुद्रपुर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बना लिये और बाद में युवक और उसके परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। मूलरूप से कुंवरपुरा गायभोज पूरनपुर पीलीभीत निवासी युवती ने बताया कि वह सिडकुल में काम करती है। उसकी मुलाकात ग्राम नदेली थाना सितारगंज व हाल सिंह कालोनी निवासी एक युवक से हुई जिसने शादी का झांसा दिया और और उससे शारीरिक संबंध बना लिये। उसके परिजनों ने भी शादी के लिए हामी भर दी लेकिन अब वह शादी के लिए इंकार कर रहे हैं। जब इस मामले में युवक के परिजनों से बातचीत की गयी तो वह टाल मटोल पर उतारू हो गये। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *