Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रांजिट कैम्प में कांग्रेसियों ने वितरित किये मास्क

ट्रांजिट कैम्प में कांग्रेसियों ने वितरित किये मास्क
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा व महामंत्री पुरुषोत्तम अरोड़ा के नेतृत्व नेतृत्व में वार्ड नंबर 7 ट्रांजिट कैंप के पार्षद कैलाश राठौर के वार्ड में निशुल्क मास्क वितरित किए और जनता को जागरूक किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि हम सब लोग घरों में रहकर ही कोरोना जैसी महामारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं और कोई भी व्यक्ति आवश्यक कार्य हेतु जब भी घर से बाहर निकले वह मास्क का प्रयोग अवश्य करें और उचित दूरी बनाकर रखें तभी हम कोरोना से जीत सकते हैं। महामंत्री राजीव कामरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रतिदिन अलग-अलग वार्डाे में जाकर निशुल्क मास्क वितरण कर रही है और जनता को जागरूक कर रही है कि कोरोना से हम कैसे लड़ सकते हैं और कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। कामरा ने कहा कि हम सब लोग प्रशासन का सहयोग करें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण रुप से पालन करें। कामरा ने सभी वीर योद्धाओं पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी व सफाई कर्मियों का धन्यवाद किया और कहा कि इन्हीं लोगों की वजह से हम सब लोग कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से अपने आप को अब तक सुरक्षित रखें हुये हैं। इस दौरान छेदालाल राठौड़, संजय कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *