February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित बाइक बस से भिड़ी,दो लोग घायल

रुद्रपुर। आज प्रातः नैनीताल मार्ग पर सिडकुल के समीप अनियंत्रित बाइक बस के पीछे जा भिड़ी जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम जयनगर दिनेशपुर निवासी बलबीर सिंह पुत्र बाज सिंह सीतापुर उत्तर प्रदेश से आये अपने करीबी रिश्तेदार बलविंदर सिंह पुत्र मानसिंह के साथ बाइक संख्या यूके-06एएस/5347 पर सवार होकर रूद्रपुर से जयनगर जा रहा था। नैनीताल मार्ग पर सिडकुल के समीप सामने जाती बस के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक तीव्र गति से बस के पीछे जा टकरायी। इस दुर्घटना में बलबीर व बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों का जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *