February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पंतनगर से तीन अन्य शहरों के लिए हवाई सेवा जल्द

पंतनगर। गणतंत्र दिवस पर पंतनगर एयरपोर्ट से 3 अन्य शहरों के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू होने की घोषणा हुई। इसके लिए दो हवाई कंपनी से अनुबंध किया गया है। 90 दिनों में यह कंपनियां पंतनगर एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं देनी शुरू कर देगी। एयरपोर्ट के निदेशक एस कुमार ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली, पिथौरागढ़ और देहरादून के बाद अब तीन अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू करने के लिए अनुबंध प्रक्रिया कर ली गयी है।जिसके तहत पंतनगर से कान पुर, चंडीगढ़ और लखनऊ के लिए जल्द हवाई सेवा शुरू होगी। पंतनगर से कानपुर के लिए स्पाइस जेट और चंडीगढ़- पंत नगर- लखनऊ के लिए एयर हेरिटेज के साथ अनुबंध प्रक्रिया की गई है। इस का संचालन उड़े देश का हर नागरिक ‘उड़ान’ के अंतर्गत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *