February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वरिष्ठ अग्रबंधु एवं समाजसेवी लाला हरदयाल मल का निधन

रूद्रपुर। आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम के स्वामी ओपी मित्तल के पिता वरिष्ठ अग्रबंधु लाला हरदयाल मल मित्तल का बीती शाम निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। 90 वर्षीय लाला हरदयाल मल मित्तल पिछले कुछ समय से बिमार थे उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बीती शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। लाला हरदयाल मल मित्तल सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही तमाम राजनैतिक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मॉडल कालोनी स्थित निवास पर पहुंचकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत लाला हरदयाल मल मित्तल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए आज प्रातः गढ़ गंगा के लिए ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *