Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पिता के निधन की खबर सुनकर भी नहीं रोकी मीटिंग, अंतिम संस्कार में भी नहीं होंगे शामिल

लखनऊ। आज जब सीएम योगी के पिता का निधन हुआ तो सीएम योगी आदिथ्यनाथ कोरोना संकट पर बनी टीम-11 की मीटिंग कर रहे थे। खबर मिलने के बाद भी मीटिंग को रोका नहीं गया। एक तरफ पिता गंभीर थे लेकिन बेटा देश को कोरोना से बचाने के लिए जंग लड़ रहा था। सीएम योगी आदित्य नाथ ने कोरोना के खिलाफ जंग के चलते अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल न होने का फैसला किया है। अपने पिता के निधन के बाद जारी संदेश में उन्होंने कहा कि अपने पूज्य पिताजी का निधन होने पर उन्हें भारी दुख व शोक है। उन्होंने कहा कि वे मेरे पूर्वाश्रम के जन्मदाता हैं। जीवन में ईमानदारी, कठोर परिश्रम एवं निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करने का संस्कार बचपन से ही उन्होंने मुझे दिया। अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी, परंतु वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ाने का कार्यबोध के कारण मैं उनके दर्शन नहीं कर सका। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि कल 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में लाॅकडाउन की सफलता तथा महामांरी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नहीं ले पा रहा हूं। उन्होंने अपनी मां, एवं पूर्वाश्रम से जुड़े सभी सदस्यों से भी अपील की है कि वे लाॅकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार कार्यक्रम में रहें। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा पूज्य पिताजी की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। लाॅकडाउन के बाद वह दर्शनार्थ आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *