February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएसी कर्मियों ने बांटे भोजन पैकेट

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। 31 वाहिनी पीएसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गत दिवस सेनानायक ददन पाल के नेतृत्व में समाजसेवी संस्था जिंदगी जिंदाबाद के साथ मिलकर नगर के सैकड़ों गरीब मजदूर व किराएदार परिवारों को भोजन वितरित किया गया। सेनानायक ने बताया कि सामाजिक संस्था जिंदगी जिंदाबाद के साथ मिलकर पीएसी कर्मियों ने गत दिवस जगतपुरा क्षेत्र के करीब 250 गरीब मजदूर व किराएदार ऐसे लोग जो बेहद जरूरतमंद है और दैनिक राशन की जरूरत पूरी नहीं कर पा रहे हैं को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि लाॅक डाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे इसके लिए 31 वीं वाहिनी पीएसी द्वारा घर घर भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कारोना वायरस से बचाव के तरीके भी पीएसी कर्मियों द्वारा भोजन वितरण के दौरान लोगों को बताए जा रहे हैं तथा उन्हें लाक डाउन का पूरी तरह से पालन करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *