February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गदरपुर। पेड़ पर चढ़कर सेमल तोड़ रहे 16 वर्षीय किशोर की नीचे गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा सरोवर नगर के अंतर्गत ग्राम लटकन सिंह का मजरा निवासी 16 वर्षीय लखविंदर सिंह पुत्र शेर सिंह सुबह घर से सेमल तोड़ने के लिए ग्राम बरेली नगर गया था। सुखविंदर सिंह सेमल के पेड़ पर चढ़कर सेमल के फूल तोड़ रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पेड़ से नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल सुखविंदर ने दम तोड़ दिया। लखविंदर सिंह के पेड़ से गिरने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में जानकारी ली। सुखविंदर के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिस पर पुलिस ने पंचायत नामा भरकर मृतक सुखविंदर के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 16 वर्षीय सुखविंदर की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *