February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। दुकान के बाहर सो रहे एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बताया जाता है कि मृतक एक कन्फैक्शनरी में काम करता था और रात को दुकान के बाहर ही सोता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजकर माले की जांच शुरू कर दी है। मूल रू से बरेली निवासी प्रदीप बीती रात दरिया नगर में एक दुकान के बाहर गश्त कर चीता मोबाइल पुलिस को बदहवास हालत में मिला। पुलिस आनन फानन में से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गयी। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक एक कन्फैक्शनरी मंे काम करता था और दुकान के बाहर ही सो जाया करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत्यु कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *