February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फिल्म ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग के दौरान हादसा, एक की मौत

मसूरी। मसूरी में हुई भारी बर्फबारी के बीच बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिसमे टीम के एक सदस्य की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान होटल परिसर में शूटिंग स्थल पर जनरेटर में खराबी आयी तो ऑपरेटर ने उसे ठीक करने का प्रयास किया। इस दौरान उसका मफलर जनरेटर में फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल 108 ऐबुलेंस से स्थानीय सैंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर बताते हुए डाक्टरों ने देहरादून के मैक्स अस्पताल के लिये रैफर किया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ गया। बताया जा रहा है कि गले में फंदा लगने से वह बेसुध हो गया था। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रामकुमार पुत्र मान सिंह ग्राम किनौनी जिला मुजफ्रफरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आपरेटर की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं शूटिंग को भी रोक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *