February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरिद्वार(उद सहयोगी)। लाॅक डाउन के चलते अर्थी को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए लोगों को एंबुलेंस तक नसीब नहीं हो रही है। हर तरह से प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली, तो अर्थी को कनखल श्मशान घाट तक कंधों पर ही ले जाना पड़ा। अंतिम यात्रा में परिजनों के अलावा कोई शामिल नहीं हुआ। मध्य हरिद्वार निवासी विक्की सैनी के पिता का गत दिवस निधन हो गया था। शाम चार बजे सेवा समिति का शव वाहन मंगाने के लिए फोन किया, लेकिन लाॅकडाउन के चलते चालक ने आने से मना कर दिया। अन्य शव वाहनों को फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव तक नहीं किया। हरिद्वार के एक अस्पताल संचालकों ने एंबुलेंस देने का आश्वासन दिया, लेकिन जब शव को लेकर वहां पर पहुंचे तो एंबुलेंस नहीं मिली और डाॅक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे निराश लोग अर्थी को कनखल श्मशान तक कंधों पर ही ले जाने को मजबूर हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *