Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देखिए वीडियो-काशीपुर का मोहल्ला हो सकता है सील

काशीपुर। शहर में कोरोना संदिग्ध युवक की मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके को सील करने के लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है। अगर युवक में कोरोना की पुष्टि हुई तो जल्द ही पूरे इलाके को सील कर दिया जायेगा।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजा गया है यदि उसमें कोरोना की पुष्टि होती है तो पूरे एरिया को सील किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगातार यह पता करने की कोशिश में है कि मृतक अब तक किसके किसके संपर्क में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *