February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। गतरात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गयी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक ग्राम विक्रमपुर बाजपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (38 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह गत बुधवार की रात स्कूटी पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वापसी में घर से बमुश्किल 2 किलोमीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि मृतक की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके एक डेढ़ साल का पुत्र है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। रुद्रपुर- अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई ने उसकी शिनाख्त कर ली। जानकारी के अनुसार मूलरूप से पोरली वीरू खाला पौड़ी निवासी 24वर्षीय शैलेेश रावत पुत्र शिशुपाल अग्रसेन कालोनी स्थित अपने चचेरे भाई के साथ रहता था और सिडकुल में काम करता था। गतरात्रि वह किसी काम से बाजार आया। लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके परिजनों ने उसकी काफी जगहों पर खोजबीन की। वहीं रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शैलेश की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब शैलेश के चचेरे भाई ने भाई के खो जाने की शिकायत की तो पुलिस ने उसे शव की शिनाख्त करायी तो उसकी शिनाख्त शैलेश के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *