Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्राइवेट लैब में भी मुफ्त हो जांचः सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली (उद ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस पर सुनवाई के दौरान आज केंद्र सरकार से कहा कि प्राइवेट लैब में भी बीमारी की जांच मुफ्त होनी चाहिए। कोर्ट ने आगे कहा कि वह इस संबंध में एक उचित आदेश पारित करेगा। कोर्ट नेे कहा कि डाॅक्टर कोरोना के योद्धा हैं। उनकी भी सुरक्षा की जानी चाहिए है। सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से मौजूद साॅलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सरकार इस मोर्चे पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 149 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 5,194 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4,643 लोगों का इलाज जारी है। 401 मरीज ठीक हो गए हैं। मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 773 मामले सामने आए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है। जस्टिस अशोक भूषण और एस रवींद्र भट की पीठ को केंद्र की ओर से बताया गया कि पहले प्रतिदिन 15,000 टेस्ट 118 द्वारा द्वारा किए जाते थे और बाद में क्षमता बढ़ाने के लिए 47 प्राइवेट लैब को कोरोना के जांच के लिए अनुमति दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार से कहा कि प्राइवेट लैब में भी बीमारी की जांच मुफ्त होनी चाहिए। कोर्ट ने आगे कहा कि वह इस संबंध में एक उचित आदेश पारित करेगा। कोर्ट नेे कहा कि डाॅक्टर कोरोना के योद्धा हैं। उनकी भी सुरक्षा की जानी चाहिए है। सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से मौजूद साॅलिसिटर जनरल ,तुषार मेहता ने बताया कि सरकार इस मोर्चे पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *