Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुड़की(उद सहयोगी)। भगवानपुर थाना क्षेत्र के महेश्वरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र था और बाइक रिपेयरिंग कराने के लिए घर से निकला था लेकिन वो देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर विपुल की तलाश शुरु की थी। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं परिजनों ने जब उसको आसपास के इलाकों और जंगलों में खोजा तो वहां विपुल की बाइक पड़ी मिली। जब परिजन अंदर कुछ दूरी पर गए तो विपुल का शव पेड़ से लटका हुआ था। ये देख परिवार वालों की चीख पुकार मच गई। और मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। आम के बाग में मृतक विपुल परमार (22) भगवानपुर थाना क्षेत्र के महेश्वरी गांव का निवासी था और मार्च में ही शादी हुई थी। विपुल माता-पिता की इकलौती संतान था। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान कर जांच कर रही है। मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *