Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विरोध करने पर मुझे मिल रही धमकियाःफुटेला

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। देवभूमि व्यापार मण्डल के महामंत्री विजय फुटेला ने कहा कि सरकार को लाखों रूपये का चूना लगाये जाने के खिलाफ जब उन्होंने आवाज उठाई तो उन्हे धमकी दी जाने लगी। यही नही उन्हे बदनाम करने के लिये तरह-तरह के बयान दिये जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश हित में उन्हे जेल क्या अपनी जान भी गंवानी पड़ी तो वह इसके लिये तैयार है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को थोक मूल्य पर ही खाद्यान्न सामग्री आपूर्ति करने को कहा था बस इसके बाद तो यह लोग मेरे पीछे पड़ गये और मुझे धमकिया देने लगे। देश पर इस समय आई विपदा के समय वह देश के साथ है और हर जुल्म उठाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री आम जनता को सुरक्षित रखने की कोशिश में जुटे हुये है। गरीब,मजदूर और असहाय लोगों को खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने का प्रयास कर रहे है जबकि कुछ लोग गरीबों का हक और उनका निवाला छीनने में लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *