February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तमंचा व कारतूस समेत तीन दबोचे

काशीपुर। क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को दबोच कर उनके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया। पूछताछ के बाद पकड़े गये बदमाशों का पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अंतर्गत चालान कर दिया। जानकारी के मुताबिक एस आई दिनेश बल्लभ पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे इसी दौरान ईदगाह रोड पर संदिग्ध हालत में चहल कदमी करते दो युवकों को पुलिस ने शक के आधार पर दबोच कर जामा तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 315 बोर का एक एक अदद तमंचा तथा एक एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी फुरकान अली तथा दूसरे ने वसीम अहमद पुत्र फकीर अहमद बताया। इसी तरह एक अन्य मामले में एसआई गणेश पांडे ने रामनगर रोड रेलवे क्रासिंग के समीप से मुहल्ला थाना साबिक आशियाना बिल्डिंग के समीप निवासी शाहरुख पुत्र मोहम्मद इकबाल को संदिग्ध हालत में दबोच कर 315 बोर का एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। असलहे के साथ पकड़े गए बदमाशों से जरूरी पूछताछ के बाद धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *