Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएम मोदी की अपील का मजाक उड़ाने पर एक गिरफ्तार

काशीपुर(उद संवाददाता)। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अप्रैल की रात दीया जलाने की अपील को सोशल मीडिया पर मजाक बनाते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला आवास विकास निवासी सौरभ चैहान पुत्र नरेश कुमार चैहान ने बताया कि चुना गली रतन सिनेमा रोड निवासी वसीम खान पुत्र नामालूम ने पीएम मोदी द्वारा 5 अप्रैल की रात 9 बजे समस्त देशवासियों से दीया जलाने की की गई अपील का फेसबुक पर खुलेआम मजाक उड़ाया गया। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली उसने तहरीर के आधार पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे तत्परता दिखाते दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *