February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पति से नाराज पत्नी ने जहर खाकर दी जान

काशीपुर। जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के अनुसार मोहल्ला अल्ली खां निवासी रिक्शा चालक अखलाक हुसैन की 30वर्षीया पत्नी सहाना सैफी घर पर थी। इसी दौरान उसे पता चला कि उसके पति ने उससे पूछे बिना बैंक खाते से कुछ पैसे निकाल लिये। जिस पर वह भड़क गयी और गुस्से में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी। उसकी एक चार वर्षीय पुत्री है और 11 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *