February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिले में अब तक 56 कोरोना संदिग्धों की हुई जांच

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ विभाग की पूरी टीम संजीदगी व सर्तकता के साथ कार्य कर रही है। यह बात मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शैलजा भट्टð ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग की टीम बाहर से आने वालो व्यक्तियो पर नजर रखे हुए है इस कार्य मे पुलिस प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होने कहा जनपद मे बाहर से आ रहे व्यक्तियो की सूचना मिलते ही बाहर से आ रहे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे आवश्कतानुसार होम क्वारंटीन या क्वारंटीन फेसेलिटी किया जा रहा है। उन्होंने कहा जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे आईसोलेशन वार्ड तैयार किये गये हंै जिसमें रूद्रपुर चिकित्सालय मे 50 बैड, काशीपुर चिकित्सालय मे 12 बैड व खटीमा चिकित्सालय मे 12 बैड सम्मिलित हैं। उन्होने कहा क्वारंटीन फेसेलिटी की और अधिक आवश्यकता होने पर जनपद के अन्य होटलों का भी अधिग्रहण किया जायेगा। उन्होने कहा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए खुद जागरूक होकर अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होने कहा इसके लिए मंुह पर मास्क लगाये, हाथों को बार-बार साबुन से धोयंे व हाथों को सेनेटाइज करने के साथ ही सोशल डिस्टेंस बनाये रखे। उन्होंने कहा आवश्यकता होने पर निजी चिकित्सालयांे के 20 प्रतिशत बैड रिजर्व मे रखे गये हैं। उन्होने कहा वेंटिलेटर की आवश्यकता होने पर निजी चिकित्सालयों से वेंटिलेटर भी लिये जायेंगे। उन्होने कहा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए निजी चिकित्सालयों का पूरा सहयोग मिल रहा है। कोरोना संक्रमण हेतु की जा रही तैयारियो के सम्बन्ध में स्वास्थ विभाग द्वारा कई स्थानों पर माॅक ड्रिल भी की गई है। आईएमए द्वारा माॅक ड्रिल मे जो कमियां बताई गई हंै, उन्हे ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा स्वास्थ विभाग द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तैयारिया की गई है कही पर यदि कोई चूक हो रही है तो उसे बताये ंउसे पूरा किया जायेगा। उन्हांेने आम लोगांे से अपील करते हुए कहा कोरोना संक्रमण से डरने की आवश्यकता नही है, संक्रमित व्यक्ति ठीक भी हो रहे हंै। सभी लोग लाॅक डाउन का पालन करते हुए शोसल डिस्टेंस का पालन करे। उन्होंने कहा वर्तमान में रूद्रपुर चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड मे 7 मरीज व काशीपुर के आईसोलेशन वार्ड मे 3 मरीज भर्ती है जिनके सैम्पल जांच हेतु भेजे गये हंै। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया जनपद मे अभी तक 56 लोगो के सेम्पल जांच हेतु भेजे गये थे जिसमे से अब तक 4 पाॅजिटिव पाये गये है। प्रेस वार्ता मे एसीएमओ डा0 अविनाश खन्ना सहित प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *