February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मास्क नहीं पहनने पर सीपीयू ने काटे चालान

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। बिना मास्क पहने सड़क पर घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए आज सीपीयू कर्मियों ने दर्जनभर लोगों के चालान काटकर उन्हें मास्क पहनने और लाॅक डाउन के नियमों का पालन करने की हिदायत दी। मंगल पड़ाव में सीपीयू इंचार्ज ऋषिकेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने सड़क पर घूम रहे लोगों से सड़कों पर आने का कारण पूछा इस दौरान कई लोग बिना मास्क पहने नजर आये जिनका सीपीयू ने चालान कर दिया। सीपीयू इंचार्ज ने कहा कि बिना जरूरी कारण के घरों से न निकले और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। उधर मनोज और संतोष धयानी के सहयोग से सीपीयू कर्मियों ने रामपुर रोड पर गरीब जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *