February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश में एक और युवक में कोरोना की पुष्टि

रामनगर(उद संवाददाता)। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को प्रदेश में छह मरीज कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या 22 हो गई थी। ये सभी कोरोना पाॅजिटिव लोग जमात में शामिल होकर लौटे थे। वही अब एक और कोरोना संक्रित मरीज सामने आया है। जो नैनीताल जनपद के रामनगर से है। रामनगर में एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है जो कि कालाढूंगी का रहने वाला है। जानकारी मिली है कि रामनगर में कुल 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमे से एक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिसको इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उसे आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *