February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति

देहरादून। आगामी लोकसभ चुनाव और फरवरी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन  स्तर उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी दो फरवरी को परेड मैदान में भाजपा सुप्रीमो अमित शाह की जनसभा को लेकर विस्तार से रूपरेखा बनायी गई और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिये रणनीति पर फोकस किया गया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में  आज प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में  सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत भी शामिल हुए। इस दौरान बैठक में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू समेत अन्य पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सूत्रें ने बताया कि बैठक में भाजपा के दिग्गजों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिये टिहरी और हरिद्वार और पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनायी है। इसके साथ ही गढ़वाल मंडल में लोकसभा चुनाव से पहले आयोजित की जा रहे त्रिशक्ति सम्मेलन में पार्टी सुप्रीमो अमित शाह की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने पर विचार विमर्श किया साथ ही इन क्षेत्रें में पार्टी की नीतियों को लेकर प्रचार तेज करने को कहा। इस दौरान बैठक में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह व हरिद्वार लोकसभा से सांसद डा- रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल हुए। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अमित शाह की सभा की तैयारियों को लेकर मंथन किया। इस दौरान  विधायक  धन सिंह रावत, हरबंश कपूर, गणेश जोशी, खजान दास,मुन्ना सिंह चैहान, मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन  समेत  गढ़वाल क्षेत्र के जिला अधयक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी, लोक सभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, विधानसभा विस्तारक,मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दूसरी बैठक भी भाजपा प्रदेश कार्यालय पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *