February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पत्नी की हत्या कर पति ने जहर खाकर दी जान

भीमताल। धारी ब्लॉक में किशोरी और महिला का शव खाई से बरामद होने के 24 घंटे के अंदर ही एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्लॉक में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी जहर खा लिया। दोनों की मौत हो चुकी है। मामला धारी ब्लॉक के तल्ली दीनी गांव का है। प्रेमा देवी उम्र 29 वर्ष पत्नी सुनील कुमार साथ रहते थे। सोमवार को सुनील कुमार किसी शादी में गया था। देर रात वापस लौटा तो किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसी दौरान आक्रोश में आकर उसने किसी भारी चीज से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संभवतः इसी आत्मग्लानि में उसने भी जहर खाकर जान दे दी। प्रेमा का शव घर में से बरामद हुआ जबकि जबकि सुनील का घर से 200 मीटर दूरी पर मिला। तहसीलदार नवाजिश खलीक के मुताबिक प्रेमा देवी और सुनील कुमार दोनों का शव बरामद कर लिया गया है। प्रेमा देवी के सर के पीछे गहरी चोट के निशान हैं, जबकि सुनील का शव के पास से जहर की शीशी बरामद हुई है राजस्व पुलिस पोस्टमार्टम कर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *