Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिख संगठन ने मिष्ठान वितरित कर जताया हर्ष

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। शेरे पंजाब महाराजा रंजीत सिंह को हाल ही में बीबीसी हिस्ट्री मैगजीन के एक सर्वेक्षण में 19 वीं सदी का महान शासक घोषित करने पर सिख संगठन उत्तर प्रदेश उत्तराखंड ने महाराजा रणजीत सिंह पार्क में महाराजा रंजीत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और खिताब के लिए बीबीसी हिस्ट्री मैगजीन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कौम के लिए गौरव है और आज समूह सिख समाज इस खिताब से अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हैै। शेरे पंजाब महाराजा रंजीत सिंह का शासन अपने आप में एक अभूतपूर्व शासन रहा है। महाराजा रणजीत सिंह का शासनकाल में धर्मनिरपेक्षता न्याय सर्वांगीण विकास प्रमुख विशेषता थी। महाराजा रणजीत सिंह के कार्यकाल में किसी भी एक व्यक्ति को मृत्यु दंड की सजा नहीं सुनाई गई एवं महाराजा रणजीत सिंह के कार्यकाल में एक भी व्यक्ति भूख से नहीं मरा।उनके शासन काल में बिना जातीय भेदभाव के न्याय मिलता था। महाराजा रंजीत सिंह को शेरे पंजाब कभी खिताब हासिल हुआ। आज बीबीसी हिस्ट्री मैगजीन के द्वारा संसार भर के महान शासकों के सर्वेक्षण में प्रथम स्थान 38 प्रतिशत वोट महाराजा रणजीत सिंह को मिले एवं द्वितीय स्थान पर अÚीका के शासक कैबरल तीसरे स्थान पर चर्चिल रहे एवं चैथे स्थान पर अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन एवं पांचवें स्थान पर लंदन की महारानी एलिजाबेथ रही। सिख संगठन उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के तमाम पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुए महाराजा रणजीत सिंह पार्क में मिष्ठान वितरित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान तजिंदर सिंह विर्क, संतोख सिंह, सुरमुख सिंह,बलविंदर सिंह,करनैल सिंह, गुरविंदर सिंह,अमनदीप सिंह,निर्मल सिंह हंसपाल, हरविंदर सिंह चुघ, हरविंदर सिंह चावला, वीर सिंह विर्क आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *