Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नकाबपोशों ने तमंचे की नोंक पर नकदी लूटी

नानकमत्ता,(उद संवाददाता)। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर जा रहे एक युवक को घेर लिया और तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटकर फरार हो गये। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम बनूसा झनकट निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह गत सायं बाइक संख्या यूके-06एपी/9569 से सिसईखेड़ा की ओर जा रहा था कि रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार नकाब पोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और तमंचे की नोंक पर 45हजार की नकदी लूटकर फरार हो गये। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *