Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। सितारगंज की सिडकुल स्थित फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक की कार्य के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।  उसे पहले नगर के एक निजी चिकित्सालय और फिर जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। बताया जाता है कि ग्राम सिसौना सितारगंज निवासी नारायण सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह सितारगंज की किसी फैक्ट्री में काम करता था। गत दिवस वह फैक्ट्री में सामान की लोडिंग अनलोडिंग कर रहा था कि तभी वह अचानक गिर गया। अचानक हुई घटना से साथी श्रमिकों में हड़कम्प मच गया। जानकारी मिलने पर फैक्ट्री के अधिकारी भी आ पहुंचे। उसकी नाजुक हालत देखते हुए कंपनी की एंबुलेंस से उसे यहां निजी अस्पताल लाया गया जहां से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने नारायण सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक का एक पुत्र व तीन पुत्रियां है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *