Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निःशुल्क नेत्र शिविर में सैकड़ों ने कराया उपचार

लालपुर,(उद संवाददाता)। ग्राम सभा महाराजपुर एवं रामेश्वरपुर सेवा समिति द्वारा श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर श्री राजेन्द्र जी महाराज तुलसीधाम मंदिर की प्रेरणा से आज गुरूद्वारा रामेश्वरपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन महाराजा अग्रसेन हाॅस्पिटल के सहयोग से किया गया। जिसमें वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डा. नूतन दर्दा जैन ने शिविर में आये सैकड़ों रोगियों का नेत्र परीक्षण उन्हें निःशुल्क दवाये उपलब्ध करायीं साथ ही मोतियाबिंद के रोगियों का चयन भी किया गया जिनका अग्रसेन हाॅस्पिटल में निःशुल्क आॅपरेशन किया जायेगा। शिविर मंे आयोजकों द्वारा चिकित्सा टीम व सहयोग करने वालों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान तुलसीधाम सेवा समिति के महाराज जी श्री राजेन्द्र शर्मा, राजकुमार गगनेजा, नरेन्द्र ठुकराल, संता सिंह, बंटू बांगा, अमित मदान, बिन्नी चुघ, हरवंश गुम्बर, राजेश चराया, आत्मा सिंह, रवि ठुकराल, राणा रणवीर सिंह, बिट्टू हुड़िया, चरन दास बठला, अरविन्द खुराना, कर्मजीत सिंह, सतनाम सिंह, सतीश कुमार, हरविन्द्रर सिंह, बिट्ट गुम्बर, मंजीत सिंह कामरा, गोपाल सिंह, चावला व प्रेम मुन्जाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *