Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लालकुंआ(उद संवाददाता)। सांध्य दैनिक उत्तरांचल दर्पण के संवाददाता शैलेंद्र सिंह की 49वर्षीय माता अन्न्पूर्णा देवी का गतरात्रि सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह काला पीलिया रोग से पीड़ित थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। आज विभिन्न राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के साथ ही पत्रकारजनों ने भी शैलेंद्र के आवास पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया। स्व. अन्नपूर्णा का श्मशान घाट में अन्तिम संस्कार किया गया जहां भारी संख्या में लोगों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *