Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता (उद संवाददाता)। जनपद में चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत थाना नानकमत्ता पुलिस ने खमरिया और सलमता क्षेत्र में छापामारी कर कच्ची शराब की भट्टिðया पकड़ीं और मौके पर अभियुक्त भगवान सिंह व जसविंदर उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया जबकि मौके से अभियुक्त बलदेव सिंह उर्फ बिल्ला, गुरमीत सिंह, सतनाम सिंह, दिलेर सिंह, मलकीत सिंह, राजू निवासी गण कच्ची खमरिया व छिंदर पुत्र वीरा निवासी सलमता मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण 8 ड्रम, 8 मटके, 8कनस्तर, 8पतीले, 8 पाइप व लगभग 220 लीटर कच्ची शराब बरामद की और 10हजार लीटर लाहन नष्ट किया। पुलिस टीम मै ेव कमलेश भट्टð उप निरीक्षक राजेंद्र पंथ चैकी प्रभारी प्रतापपुर व उनकी टीम उप निरीक्षक दीपक कौशिक उप निरीक्षक जगत भंडारी कां. ललित नेगी, कां. सुरेंद्र ज्याला,कां.संजय गिरी, कां.हेमचंद्र फुलारा,कां. मनोज बोरा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *