February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी। आज(सोमवार) को एक तेज रफ्तार कार भीमताल झील में समा गई। जैसे ही इसकी खबर पुलिस तक पहुंची तो एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई। कार की खोज बीन की जा रही है। फिलहाल कार का कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि भीमताल के हरशिखर होटल तल्लीताल के पास एक तेज रफ्तार टैक्सी वाहन झील के अंदर जा गिरा। कार में में चार लोग सवार थे। राहगीरों की माने तो घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत-बचाव टीम झील के अंदर गिरे वाहन का पता लगा रही है। खबर लिखे जाने तक झील के अंदर कार का कोई पता नहीं चल सका। राहगीरों के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। लेकिन फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि कार में कितने लोग सवार थे। पुलिस ने शहर की सीसीटीवी खंगाली तो एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार झील के पास आती दिख रही है। फिलहाल खोजबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *