February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेहड़ ने की लालटेन पद यात्रा में पहुंचने की अपील

रुद्रपुर(उद संवाददाता)।पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलकराज बेहड़ ने जनपद के कांग्रेसी नेतागण, समस्त पदादिकारियों व कार्यकर्ताओं से आगामी 26 फरवरी दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे एमबी इंटर काॅलेज परिसर हल्द्वानी में पार्टी द्वारा आयोजित लालटेन पद यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि लालटेन पद यात्रा एमबी इंटर काॅलेज परिसर हल्द्वानी से शुरू होगी जिसमे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हरदेश, पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत मौजूद रहेंगे। यात्रा का समापन रामलीला मैदान हल्द्वानी में किया जायेगा । श्री बेहड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा लालटेन यात्रा आयोजित की गई है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के बैनर पर लालटेन पैदल मार्च किया जायेगा। इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि भाजपा सरकार से त्रस्त जिले भर के लोग शिरकत कर अपना विरोध दर्ज कराएँगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन के दौरान महंगाई चरम पर है, आम जनता बढती महंगाई से त्रस्त है, प्रदेश में अफसरशाही सत्ता को संचालित कर रही है। हजारों युवा रोजगार की तलाश में दर दर भटक रहें हैं। श्री बेहड़ ने जिला उधम सिंह नगर के सभी कांग्रेसी नेताओं, पदादिकारियों व कार्यकर्ताओ से 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे एमबी इंटर काॅलेज परिसर हल्द्वानी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *