February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

रुद्रपुर(उद संवाददाता)।सांसद अजय भट्ट ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को विधायक राजकुमार ठुकराल, वन निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार ,मेयर रामपाल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने के साथ सुना। इस दौरान सांसद अजय भट्टð ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस तरह से देश की जनभावनाओं से जुड़े हर मुद्दे पर बात करते हैं लगता है कि एक परिवार का मुखिया अपने परिवार के साथ सुख और दुःख को बाँट रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से प्रेरणा लेता है। विधायक ठुकराल ने कहा कि जहां पहले युवा, ग्रहणी आदि टी .वी. पर सिर्फ मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आदि देखते थे अब वह हर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से जुड़ने हेतु प्रेरित हुए हैं। देश के हर अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुड़ना चाहते हैं । वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार एवं मेयर रामपाल ने कहा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहे हर शब्द से प्रेरित होकर देश को का हर नागरिक देश को आगे बढ़ाने हेतु प्रयासरत है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता ,जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सामंती ,राजीव चैधरी, विजय फुटेला, संजय ठुकराल ,अजय नारायण सिंह ,आनन्द शर्मा ,बंटी कोली, हरीश चैधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *