February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री के पुत्र के खाते से उड़ाये दो लाख

काशीपुर (उद संवाददाता)।साइबर क्राइम की एक और वारदात को अंजाम देते शातिर बदमाशों ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री के पुत्र के खाते से दो लाख रुपयों की नकदी उड़ा दी। सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दी तहरीर में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र अर्पित मेहरोत्रा ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में उसका खाता है। गत 20 फरवरी को खाते से एक रुपया कटने का मैसेज मोबाइल पर आया। अगले दिन खाते में बाईस बार लेन देन की प्रक्रिया हुई। जिसमें खाते से एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। 22 फरवरी को पुनः तेईस बार उसके इसी खाते से लेनदेन की प्रक्रिया में एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया। इस प्रकार दो दिन के अंदर उसके खाते से कुल दो लाख रुपये कट गये। अर्पित मेहरोत्रा ने तहरीर में कहा है कि उसके खाते का किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुरुपयोग कर किसी अन्य खाते में राशि हस्तांतरित कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *