February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा(उद संवाददाता)। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलभट्टðा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के बाद बाइक को टक्कर मारने वाला ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सितारगंज काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलभट्टðा थाना अंतर्गत क्षेत्र गोला पुल पर ग्राम बाजावाला केलाखेड़ा निवासी 45वर्षीरू सुखवीर सिंह अपनी 40वर्षीय पत्नी कुलवंत कौर के साथ बाइक संख्या यूके18बी2785 से नानकमत्ता की ओर जा रहा थ्ज्ञा कि पुलभट्टा थाने के समीप गोला पुल पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गयेे। सूचना पर पुलभट्टðा थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को किच्छा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुखबीर सिंह तथा कुलवंत कौर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *