Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे में आया भारी मलवा

बदरीनाथ(उद सहयोगी)। बदरीनाथ हाईवे पर आज सुबह भूस्खलन के कारण भारी मलबा आने की खबर है जिससे हाईवे में आवाजाही बंद हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे विष्णुप्रयाग में आॅल वेदर रोड निर्माण के दौरान पहाड़ से अचानक मलबा गिरा और हाईवे बंद हो गया है और दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। एनएच की टीम मार्ग को खोलने में जुटी है और जल्द ही मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *