Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में बाईक सवार चीनी मिल कर्मी घायल

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः काशीपुर मार्ग पर ग्राम जाफरपुर के समीप सड़क हादसे में बाईक सवार बाजपुर चीनी मिल कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बैंतखेड़ी बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी चीनी मिल कर्मी धर्म सिंह पुत्र अमर सिंह बाईक पर सवार होकर सरकारी कार्य के लिए ग्राम दानपुर स्थित गन्ना सेंटर आ रहा था। ग्राम जाफर पुर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे धर्म सिंह को गम्भीर चोटें आ गयी वहीं अन्य घटनाओं में नेताजी सुभाष कालोनी निवासी सुभाष पुत्र सतरंजन व अम्बिका विहार पंतनगर निवासी सूरज पुत्र गाोविन्द राम भी घायल हुए। सभी घायलों का जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *